Type Here to Get Search Results !

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शांतिपूर्वक हुए उपचुनाव

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शांतिपूर्वक हुए उपचुनाव उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव आज शांति पूर्ण संपन्न हुआ। जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रा सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक राकेश चन्द्र साहू के साथ जिले के सिधौली, पुवायां, खुटार, बण्डा आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने मतदान कार्मिकों द्वारा स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष ढंग से किये जा रहे मतदान कार्यो का निरीक्षण किया। उसके बाद जिलामजिस्ट्रेट ने पुवायां तहसील परिसर, क्षेत्र पंचायत खुटार एवं क्षेत्र पंचायत बण्डा में बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। निर्वाचन में लगाये गये पुलिस बल एवं सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों मे लगातार भ्रमण करते रहे। कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 38 प्रतिशत मतदान हुआ है।