Type Here to Get Search Results !

श्रीराम भक्तों को श्रद्धांजलि देने विहिप ने किया रक्तदान

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

1990 में आज ही के दिन अयोध्या में बलिदान हुए श्रीराम भक्तों को बजरंगदल व विहिप ने अनूठे ढंग से श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल ने इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख यूनिट ब्लड डोनेट करने का लक्ष्य रखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किए। जिला अस्पताल में बजरंगदल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में विहिप व बजरंगल दल के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
श्रीराम भक्तों को श्रद्धांजलि देने किया बजरंग दल, विहिप ने रक्तदानइस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज सिंह, विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी, विहिप जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता रंगवाले और उनकी पुत्रवधू रोशनी गुप्ता, विहिप के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष केके गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक विपिन शुक्ला, विहिप परशुरामपुरी के जिलाध्यक्ष डा.ब्रजेश गुप्ता, परशुरामपुरी विहिप जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख अनुराग अग्निहोत्री, दिलीप गुप्ता व उनकी पत्नी गंगोत्री गुप्ता, बजरंग दल परशुरामपुरी के सह जिला संयोजक मुनिराज सिंह, दीपू गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजकुमार सिंह, सुबोध पांडेय, सुमोद कुमार, अमर पाल सिंह आदि तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।