Type Here to Get Search Results !

टैंपो वाले दो भाइयों को बांका मारकर किया घायल

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

कांशीराम कालोनी में रविवार सुबह टैंपो वाले ने बीती शाम हुई कहा-सुनी का बदला लेते हुए अपने साथियों के साथ एक युवक पर हमला बोल दिया। 

टैंपो वाले दो भाइयों को बांका मारकर किया घायल
हमलावरों ने उसे तथा उसे बचाने आए मौसेरे भाई को बांका व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शहर कोतवाली अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी उमेश शर्मा शिक्षक विधायक संजय मिश्र के कार्यालय में कर्मचारी है। बीती शाम वह घर कांशीराम स्थित अपने घर जा रहा था तो कांशीराम कालोनी के ही टैंपो चालक से उसका झगड़ा हो गया। टैंपो चालक ने रात में ही अपने साथियों को बुला लिया और घर घेरकर गाली गलौज व फायरिंग करने लगे। इसकी सूचना उमेश शर्मा ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह उमेश घर से निकला ही था कि तभी टैंपो चालक मनोज ने अपने कई साथियों के साथ उस पर बांका व लाठियों से हमला कर दिया। उमेश की चीखें सुनकर कालोनी में ही रह रहा उसका मौसेरा भाई संजय शर्मा बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया।