Type Here to Get Search Results !

पिकनिक मनाने पर बच्चों को स्कूल से निकाला

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
सेन्ट थामस कान्वेन्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल के 60 छात्रों को स्कूल न आकर पिकनिक मनाने जाना महंगा पड़ गया। स्कूल प्रबंधन ने एक दिन के लिए निष्कासन की सजा दी तथा आगामी दिन अपने पालकों को साथ लेकर आने के निर्देश दिए। पालको के द्वारा उनकी अनुमति की बात बताने पर भी स्कूल प्रबंधन ने छात्रों का निष्कासन समाप्त नहीं किया, जिससे पालकों सहित छात्रों में आक्रोश है।


सेंट थामस स्कूल के गेट पर निकाले गए छात्र
सेंट थामस स्कूल के गेट पर निकाले गए छात्र
एक दिसम्बर को कक्षा दस एवं कक्षा बारह कामर्स संकाय के 60 छात्र अपने पालकों से अनुमति लेकर पिकनिक मनाने गए। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के सामूहिक रूप से पिकनिक पर जाने गंभीर माना और विद्यार्थियों को एक दिन के लिए स्कूल से निकाल दिया। पालकों की अनुमति से पिकनिक मनाने गए छात्रों से स्कूल प्रबंधन नाराज था। प्रबंधन का कहना था कि बच्चे बिना अनुमति पिकनिक मनाने गए, जबकि छात्रों का कहना था कि प्रिंसिपल मैडम से यदि किसी कार्य की अनुमति मांगों तो वे साफ-तौर पर मना कर देती है। इस कारण उनसे इजाजत लेना हम लोगों ने उचित नही समझा। स्कूल की प्रिंसिपल ने फोन कर पालकों को बुलाया, पालकों ने प्रिंसिपल से कहा कि उनकी अनुमति से बच्चे पिकनिक मनाने गए थे। आप निष्कासन वापिस ले लो, लेकिन प्रिंसिपल ने इंकार कर दिया।