Type Here to Get Search Results !

क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं कैरोल गाते हुए

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं कैरोल गाते हुए
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के विभिन्न स्थानों पर क्रिसमस पूर्व प्रभु यीशुके जन्म का संदेश घर घर जाकर सुनाया जा रहा है। शाम की सुमधुर बेला से देर रात्रि तक युवक - युवतियों द्वारा मधुर गीत ईश्वर इंसान बन गया, एक नया इतिहास बन गया सहित अनेक गीत गाये जाते है जिससे वहां का वातावरण अत्यंत भक्तिमय व शांत बना रहता है। गीत के पश्चात समाजजन बालक यीशु की प्रतिमा का चुंबन कर अपना नजराना भी भेंट करते है। यह जानकारी कैथोलिक डायसिस मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।