Type Here to Get Search Results !

ठंड बढ़ने से गुड़ की बिक्री बढ़ी

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

बाजार में गुड़ खरीदते लोग
सर्द हवाओं के चलते बाजार में गुड़ की बिक्री में भी तेजी आ गई और लोगो ने जमकर गुड़ की खरीदारी की। नगर में करेली का गुड़ बहुतायात बिकता है जो बाजार में 25 रु पए किलो के हिसाब से बेचा गया। हाट बाजार का दिन होने से करीब दस ट्रक गुड़ ग्रामीण क्षेत्रो सहित नगरीय क्षेत्र में बेचा गया।
नगर के पुराना स्टैंड, गांधी बाजार, महाराणा प्रताप रोड, नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कलू रोड पर गुड़ बेचने वालों की फुटपाथ पर दर्जनों दुकाने लगी थीं, वही थोक एवं फुटकर किराना दुकानों पर भी गुड़ की बिक्री अधिक रही।