Type Here to Get Search Results !

जूुनियर नेशनल हॉर्स राइडिंग में परिधि की स्वर्णिम सफलता

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

जूनियर नेशनल हॉर्स राइडिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की घुड़सवार परिधि जोशी ने चिल्ड्रन 1 के नार्मल जंपिंग राउण्ड में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 


जूुनियर नेशनल हॉर्स राइडिंग में परिधि की स्वर्णिम सफलता
मप्र राज्य घुडसवारी अकादमी के प्रणय खरे और जावेद खान ने भी जीते रजत पदक

दिल्ली में चल रही चैम्पियनशिप के चिल्ड्रन गु्रप 2 के नॉर्मल जंपिंग राउण्ड में प्रणय खरे को रजत पदक प्राप्त हुआ। यंग राइड टेंट पैगिंग में सीनियर राइडर जावेद खान ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया तथा संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि यह चैम्पियनशिप 20 दिसम्बर से दिल्ली में चल रही हैं, जिसमें देशभर के चुनिंदा घुड़सवार अपना कौशल दिखा रहे हैं।