Type Here to Get Search Results !

गरीब कन्याओं के लिए धन एकत्र कर रही है ‘समर्पण सेवा’

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
गरीब कन्याओं के लिए ‘समर्पण सेवा’ संस्था धन एकत्र कर रही है। यह धन गरीब कन्याओं की शिक्षा व विवाह पर व्यय होगा। इसके लिए संस्था की महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी से होने वाली आय के अलावा चेरिटी से एकत्र धन गरीब कन्याओं के हितार्थ खर्च किया जाएगा। 


गरीब कन्याओं के लिए धन एकत्र कर रही है ‘समर्पण सेवा’
एग्जीवेशन मेला शहर के रायल पन्ना होटल में लगा है। मेले का उदघाटन समाज सेविका विमला बहन ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विमला बहन ने समर्पण सेवा संस्था की महिलाओं के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से एक नई राह मिलेगी और सैकड़ों गरीब लड़कियों की जिंदगी संवरेगी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मीतू अग्रवाल, सचिव एकता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिप्रा अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजक डा. संगीता मोहन व रूचिता गुप्ता, पूजा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, अनीता गुप्ता, रेखा खंडेलवाल, पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।