Type Here to Get Search Results !

शिविर लगाकर खोले गए ग्रामीणों के खाते

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

खाता खुलाने पहुंचे ग्रामीणजन
खाता खुलाने पहुंचे ग्रामीणजन
ग्राम पंचायत बड़ा सलुनिया के ग्राम गुलरीपाड़ा में भारतीय स्टेट बैंक शाखा कानवन रोड़ पेटलावद द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाते खोलने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक द्वारा 58 परिवार के खाते खोेले गयें। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजावत ने गांव के लोगो को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार बैंक का खाता परिवार के लोगो के लिए आवश्यक है तथा इससे क्या क्या लाभ है। शाखा प्रबंधक पाटीदार ने भारतीय स्टेट बैंक की योजनाओं के बारें जानकारी दी। शिविर शाखा के कियोस्क अनुराग गौड के माध्यम से लगाया गया। शिविर में नायब तहसीलदार कनेश, बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद पाटीदार, ओमप्रकाश गौड, पटवारी रादु, संरपंच ओसारी, सचिव पाटीदार उपस्थित थे।