रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
भारतीय
जनता पार्टी को विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बनाने के तहत हर भाजपा
नेता को कम से कम 100 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी पहचान
बनाने का दायित्व है।
रविवार को जिला भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित
भाजपा ग्रामीण मंडल के सदस्यता अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप
में भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामा ताहेड ने उपस्थित ग्रामीण
मंडल कार्यकर्ताओं को यह बातें बतार्इं। कार्यशाला में बडी संख्या में
भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राणापुर में भी आयोजित हुई बैठक
भाजपा
प्रदेश व जिला संगठन के आव्हान पर रविवार को दोपहर 12 बजे रानापुर के
सामुदायिक भवन में भाजपा की महासदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला
आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक शांतिलाल बिलवाल ने
कहा कि अब हमकों आधुनिक तरीके से पार्टी का सदस्य बनना है। कार्यशाला को
भाजपा उपाध्यक्ष मनोहर सेठिया, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व विस्तारक
मुकेश मेहता, भानु भूरिया, गोविंद अजनार, कीर्तिष राठौर ने भी संबोधित
किया। बैठक में रानापुर मंडल के 400 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन
रामेश्वर नायक ने किया। आभार शैलेंद्र सोलंकी ने माना। कार्यशाला के बाद
कार्यकर्ताओं ने रानापुर में घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनने का अनुरोध
किया। जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी मनोहर सोनी ने दी।
भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला संपन्न
दिसंबर 21, 2014
Tags

