Type Here to Get Search Results !

महिला को अर्धनग्न कर पीटा और दांत तोड़े

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
थाना रोजा के उदियापुर गांव में दबंगों ने रास्ता और सरकारी नल पर कब्जा कर लिया। इसका विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ महिला को बेरहमी से पीटते हुए उसके दो दांत तोड़ डाले, यही नहीं उसे पीटते हुए अर्धनग्न भी कर दिया। इस मामले में पुलिस एनसीआर दर्ज करके खामोश बैठ गई। 


महिला को अर्धनग्न कर पीटा और दांत तोड़े
सरकारी नल पर कब्जा करने और रास्ता बंद करने का कर रही थी विरोध

 गुरुवार को 50 वर्षीय मायावती परिवार वालों के साथ पुलिस कार्यालय पर आई थी। उसने एसपी के न मिलने पर पीआरओ को प्रार्थनापत्र दिया। उसने बताया कि गांव के रामौतार, रामसरन व राजेश ने उसके घर के रास्ते पर दीवार उठा दी। सरकारी नल भी अपने घर की बाउंड्री में ले लिया। तीन दिसंबर को इसका उसने विरोध किया। जिस पर उन लोगों ने उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। उसे सड़क पर पटक कर घसीटा, जिससे उसके कपड़े फट गए। मुंह पर लाठी मारकर उसके दो दांत भी तोड़ डाले। घटना के बाद वह लहूलुहान हालत में थाने गई, जहां पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली, लेकिन आगे कार्रवाई नहीं की। महिला ने मांग की कि अवैध निर्माण कर बंद किया गया रास्ता खुलवाया जाए और अभियुक्तों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाए।