रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.
शुक्रवार
देर रात शादी समारोह से शामिल होकर बाइक से अपने घर जा रहे रहवासी लाल
पेमा पटेल को पुराना बस स्टैंड पर तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक आ रही
पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे स्वास्थ्य
केंद्र उपचार के लिए रहवासी ले गए लेकिन गंभीर होने से डॉक्टरो ने इंदौर
रेफर कर दिया। जहां गोकूलदास हास्पीटल में उसे आईसीयू में रखा गया है। उसकी
हालात गंभीर बनी हुई है। पिकअप चालक मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया।
रायपुरिया-पेटलावद-बामनिया मार्ग पर तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक भारी
वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली दोड़ते रहते है। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक शहर में इनकी
आवाजाही प्रतिबंधित है लेकिन टोल बचाने के चक्कर में यह शहर के बीच से तेज
रफ्तार से होकर गुजरते है। जिससे आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती है
और राहगीरो को परेशानी के साथ अपनी जान गंवाना पड़ती है।
पिकअप ने बाईक को मारी टक्कर, एक गंभीर
दिसंबर 05, 2014
Tags
