Type Here to Get Search Results !

मिस्टर एंड मिस शाहजहांपुर के प्रथम चरण का आॅडिशन संपन्न

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
क्रिएटिव आर्ट इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस शाहजहांपुर प्रतियोगिता के पहले चरण का आॅडिशन संपन्न हो गया। आॅडिशन में शाहजहांपुर के साथ अन्य जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को हैरान कर दिया।


मिस्टर एंड मिस शाहजहांपुर के प्रथम चरण का आॅडिशन संपन्न
11 जनवरी को गांधी भवन में होगा दूसरे चरण का आॅडिशन 

खिरनीबाग स्थित अनूप डांस एकेडमी में आयोजित आॅडिशन का शुभारम्भ भाजपा नेता नीरज बाजपाई ने किया। जिसके बाद प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य व मॉडलिंग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मौजूद संकल्प अग्निहोत्री, अनूप गुप्ता, अमान उल्ला व मोहम्मद इजहार ने प्रतिभागियों की प्रतिभा देखकर उनका चुनाव किया। प्रथम चरण के आॅडिशन में करीब 80 कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रथम चरण के आॅडिशन में वंचित रह गए प्रतिभागी 11 जनवरी को गांधी भवन में अपना आॅडिशन दे सकता है। इस असवर पर रजत सक्सेना, शिवांक गुप्ता, प्रशांत पाण्डेय, दिलीप, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।