Type Here to Get Search Results !

दो सांडों की लड़ाई से लग गया जाम

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
बस स्टैंड पर दो सांड आपस में उलझ पड़े, जिनकी लड़ाई देखने के लिए भारी संख्या में हुजूम एकत्रित हो गया। बीच सड़क पर हो रही लड़ाई को रोकने के लिए लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। 


दो सांडों की लड़ाई से लग गया जाम
आसपास के दुकानदार अपनी दुकान का सामान बचाने के लिए कोई दूर से पानी मारकर तो कोई लाठी से भगाने का प्रयास कर रहा था। साडों के लड़ने के कारण मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर जाम की स्थिती बन गई। साडों ने लड़ते लड़ते यहां वहां खड़ी दो साईकिलों को भी अपने पैरों के नीचे कु चल दिया। कई अन्जान लोग साडों के बीच आते आते बचे, जिन्होने भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक साडों की लड़ाई के चलते भीड़ बढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस ने आकर व्यवस्थाएं संभाली तब कहीं जाकर बमुश्किल लड़ते हुए साडों को अलग किया जा सका।