Type Here to Get Search Results !

एसएस कालेज के बीबीए में हुआ अतिथि व्याख्यान

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

एसएस कालेज के बीबीए में हुआ अतिथि व्याख्यान
एसएस कालेज में बीबीए विभाग में आईआईएलएम एकेडमी, लखनऊ से आए असिस्टेण्ट प्रोफेसर सचिन श्रीवास्तव ने ‘कैरियर प्लानिंग’ पर अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिवर्ष लगभग 3. लाख युवा ग्रेजुएट होकर निकलते हैं पर उसमें से ऐसे बहुत कम ही होते हैं जो रोजगार प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे में हर विद्यार्थी को जरूरत है कि वो पहले से ही अपने कैरियर के बारे में योजना बनाकर चलें। कु. नेहा सिंह के संचालन में कार्यक्रम हुआ। डॉ. अनुराग अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य, डॉ. अंकित अवस्थी, प्रभारी बीबीए ने अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कु. महिमा सिंह, कु. खुशबू गुप्ता, प्रदीप कुमार, अखिलेष गौतम तथा मनीष आदि उपस्थित रहे।