Type Here to Get Search Results !

कोहरे ने चौथे दिन भी दिखाया अपना असर

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

कोहरे ने चौथे दिन भी दिखाया अपना असर
लगातार चौथे दिन शीत लहर व घने कोहरे की चपैट में रहने के कारण हर काम की रफ्तार ढीली रही। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, कोहरे का असर कछवाड़ों में दिखने लगा है जहां टमाटर, सेम, बेगन, फूल गोभी, अमरूद आदि की रखवाली कछवाड़े के मालिकों अथवा कर्मचारियों को मंहगी पड़ रही है। वहीं सब्जी को कोहरे से बचाने के लिए कछवाड़ों के आसपास धुआं कर रहे है। यदि इसी तरह लगातार कोहरा गिरता रहा तो कछवाड़ों में तुषार लग जाने का खतरा पैदा हो जाएगा। सुबह 6 बजे मौसम साफ रहने के बाद सुबह 8 बजे से कोहरा छाया और देखते ही देखते सूरज की रोशनी मद्धम पड़ गई और वाहन चालकों को लाइटे जलाकर वाहन चलाना मजबूरी बन गया। सुबह के पारी में लगने वाली स्कूलों में बच्चों की उपस्थिती नगण्य रही।