Type Here to Get Search Results !

छात्रों की नाकामी की गाज 3 शिक्षिकाओं पर गिरी

रेलिक रिपोर्टर, कानपुर नगर.
 
जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बिधनू मटियारा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याए सुनी। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में बगैर कनेक्शन 50 हजार के बिल आ रहे है, जबकि बिजली महज 4 घण्टे ही आती है। साथ ही न तो कहीं बिजली के खम्बे है और न ही तार।


निरीक्षण करती जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब
निरीक्षण करती जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब
जिलाधिकारी रोशन जैकब ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

जहां तार लगे भी है वो टूटे पडे है, जिसपर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि गावों में 10 घण्टे बिजली देना है। उन्होने अधिशासी अभियन्ता को गांव में बिजली का कैंप लगकार लोगों की समस्याये सुनने व कनेक्शन देने के सख्त निर्देश दिए। सीसी रोड का अधूरे पडे काम की जानकारी ली, वहीं लेखपाल से जमीन नाप कर कब्जा हटाने के निर्देश दिये। गावं वालों ने हैण्डपंप से गंदा पानी की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने एचसीएन जल संस्थान को सारे हेण्डपंप सही करने के निर्देश दिये.

चौपाल में शामिल गांव की महिलायें
चौपाल में शामिल गांव की महिलायें
गांव मे प्राइमरी विद्यालय में बच्चों द्वारा सही न लिख पाने के कारण विद्यायल की अध्यापिकाओं में से तीन को हटाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए और कहा कि मेहनत से कार्य करना चाहिये। सरकार आप को वेतन दे रही तो ईमानदारी से कार्य करें। इसके बाद उन्होने गांव का निरीक्षण किया तथा लोहिया आवास देखा व गांव में चक रोड में कब्जा करने वाली जगह को देख व तत्काल गिराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। इस मौके पर तहसीलदार व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।