Type Here to Get Search Results !

नव वर्ष की रात दो पक्षों में फायरिंग, राहगीर सहित 3 जख्मी

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
रात शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोगों समेत एक राहगीर भी छर्रे लगने से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने इकतरफा रिपोर्ट ही दर्ज की है। जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष के घायल हमलावर को पुलिस ने मौके से ही मय बंदूक अरेस्ट कर लिया है। 


नव वर्ष की रात दो पक्षों में फायरिंग, गोली से दो लोगों सहित एक राहगीर जख्मी
पुलिस ने फायरिंग करने वाले को दबोचा, दोनों पक्षो में हैं सालों पुरानी रंजिश

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे शहर कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा में घटी। गोली हुसैनपुरा के पवन सक्सेना और जयसिंह यादव उर्फ वीरू के बीच चली। जिसमें वीरू के पैर में छर्रे लगे। उधर पवन सक्सेना के साथ बाबूजई निवासी उनका साथी प्रमोद सक्सेना भी गोली लगने से घायल हो गया। इसी बीच उधर से गुजर रहे शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला रोशनगंज निवासी हबीव का पुत्र सुहेल भी गोली लगने से घायल हो गया। गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जय सिंह यादव को मय लाइसेंसी बंदूक के दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने पवन सक्सेना की ओर से जय सिंह यादव, हुसैनपुरा के आदित्य सक्सेना व उसके दोनों भाइयों अभिषेक सक्सेना व नितिन सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इधर, आदित्य का कहना है कि पुलिस ने इकतरफा कार्यवाई की है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी पवन से पुरानी रंजिश चल रही है। बीती रात जयसिंह उसे अपनी बाइक से छोड़ने घर आया था। जयसिंह जब वापस जा रहा था, तभी पवन सक्सेना व प्रमोद सक्सेना ने उसे घेर कर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए जयसिंह ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई।