Type Here to Get Search Results !

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जमा कराये नामांकन

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे के नेतृत्व में जनपद पंचायत झाबुआ के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नाम निदेशन पत्र निर्वाचन अधिकारी को जमा करवाये।

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जमा कराये नामांकन
इस अवसर पर सैकडों समर्थकों के साथ विधायक शांतिलाल बिलवाल के गृहक्षेत्र पिपलीपाडा, छोटी ढेकल, डूमपाडा के लोगों ने वार्ड 14 की प्रत्याशी ललीता पति बहादूर भूरिया ने अपने नामांकन जमा किया। इसी तरह बुधवार को ही जनपद पंचायत प्रत्याशी के लिये भाजपा समर्थित आशा किशोर खराडी एवं रमेश बारिया खेडी ने भी अपने नामजदगी के पर्चे जमा करवाये। वही वार्ड 15 से भाजपा समर्थित रामचंद्र भाबोर ने भी अपना नामांकन जमा किया। भाजपा समर्थित जनपद प्रत्याशियों के नामजदगी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जमा कराये नामांकन जमा कराते दुबे के अलावा प्रवीण सुराणा, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, गोपाल पंवार, मेजिया कटारा, कमला भूरिया, बहादूर हटिला सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।