Type Here to Get Search Results !

दिगंबर जैन मुनि आदित्य सागरजी बहा रहे ज्ञान गंगा

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

नगर में इन दिनों धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है। दिगंबर जैन समाज के प्रकांड विद्वान एवं भगवंत तुल्य मुनिश्री आदित्यसागरजी मसा का मंगलवार को सायंकाल नगर में प्रवेश हुआ।

 दिगंबर जैन मुनि आदित्य सागरजी बहा रहे ज्ञान गंगा
वे स्थानीय दिगंबर जैन समाज के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बिराजित होकर प्रात: 9 से तथा सांयकाल 7 बजे से ज्ञान गंगा प्रवाहित कर रहे है। इसी कडी में बुधवार को प्रात: साढे दस बजे विवेकानंद कालोनी स्थित अश्विन सोनटके के निवास पर आहार्यचर्या के लिये पधारे। इस अवसर पर सोनटके, संजय जैन, बाबुलाल अग्रवाल, श्रीमती बाला, नूतन सोनटके, सुषमा सोनटके, हंसा बहिन, पुष्पा बहिन, इंदू, संध्या, संयुक्ता जैन आदि ने मंगलाचरण के साथ मुनिश्री का विधि विधान से पूजनादि कर आहार करवाया। मुनिश्री ने इस अवसर पर सभी को आशीर्वाद देते हुए सबकी उन्नति एवं आरोग्यता के आशीर्वाद देते हुए भगवान महावीर स्वामी के सत्य, धर्म, शांति, प्रेम, अहिंसा, अपरिग्रह आदि संदेशों को आतमसात कर उन पर सभी से चलने का आव्हान किया।