Type Here to Get Search Results !

सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं की सब्जी मंडी की मांग काफी पुरानी है, लेकिन आज तक उन्हें सब्जी मंडी के लिए स्थान नहीं दिया जा सका। मंगलवार को फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा एक ज्ञापन कल्लू राईन के नेतृत्व में नपाधिकारी भैयालाल सिंह को सौंपकर सब्जी मंडी का निर्माण बस स्टैंड के हाकर्स कार्नर की तरह कराने की मांग की।


सीएमओ को ज्ञापन सौंपते फुटकर सब्जी विक्रेतागण
सीएमओ को ज्ञापन सौंपते फुटकर सब्जी विक्रेतागण
ज्ञापन में कहा गया है कि गांधी बाजार में सब्जी की छोटी छोटी दुकाने लगाकर करीब तीन दर्जन लोग अपने परिवार का पालन पोषण करते है। लेकिन आजतक सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के लिए स्थान निश्चित नहीं किए जाने से उन्हें आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के दिन में प्रवेश करने पर उन्हें अपनी दुकानों को सरकाना पड़ता है तो वाहन खड़े रहने से भी दुकानदारी पर असर पड़ता है। गांधी बाजार में किसी भी सामाजिक, धार्मिक एव राजनैतिक आयोजनों पर भी दुकानों को अन्यत्र ले जाना पड़ता है, जिससे भारी परेशानी होती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस तरह बस स्टैंड पर हाकर्स कार्नर का निर्माण कराया जाकर वहां के हाथ ठेला आदि पर व्यापार करने वालों को व्यवस्थित किया जा रहा है, उसी तरह उन्हें भी सब्जी मार्केट के लिए स्थान निश्चित कर व्यवस्थित किया जाए। इस संंबंध में नपाधिकारी भैयालाल सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही स्थान की तलाश की जाकर व्यवस्था की जाएगी ।