Type Here to Get Search Results !

महिला पर प्राणघातक हमला, चार पर प्रकरण दर्ज

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
ग्राम सुनेहरा में महिलाओं के बीच किसी बात पर विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि चार लोगों ने महिला पर प्राण घातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


महिला पर प्राणघातक हमला, चार पर प्रकरण दर्ज
जानकारी के अनुसार ग्राम सुनेहरा निवासी शीलाबाई पत्नि धनलाल लोधी आयु 55 वर्ष का शिव मंदिर के पास ग्राम की ही मोहनबाई लोधी से किसी बात पर से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी मोहन बाई, कुन्दन लोधी, कुंजबिहारी व रामबिहारी ने लाठियों से शीलाबाई पर हमला कर दिया। नतीजे में उसके सिर में गंभीर चोट आने से रक्त रंजित हो गई तथा हाथ पैरों में भी चोटे पहुंची। किसी तरह ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तथा गंभीर रुप से घायल शीलाबाई को तत्काल सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर आए, जहां उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर एसआई सीबी तिवारी, यूएस मिश्रा तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के बयानों के आधार पर चारों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।