Type Here to Get Search Results !

संगीतमय सुंदरकांड की मनभावन प्रस्तुति

रेलिक रिपोर्टर, पारा/झाबुआ.
 
शनिवार शाम नगर के बस स्टैंड परिसर पर नगर के बुजुर्ग संगीतकारों का सम्मान नगर की धार्मिक व समाजिक संस्था रामायण मंंडल व जागृति मित्र मंडल द्वारा किया गया। 


सुंदरकांड का संगीतमय पाठ
सुंदरकांड का संगीतमय पाठ
मंडलों ने किया बुजुर्ग संगीतकारों का सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को नगर के बस स्टेंड पर रामायण मंडल व जागृति मित्र मंडल द्वारा सुंदर कांड का भव्य आयोजन किया गया जिसमे धार जिले कि प्रख्यात पवन पुत्र सुंदर कांड मंडल अमझेरा द्वारा संगीतमयी सुंदर कांड की आकर्षक प्रस्तुति भक्ति गीतों के माध्यम से दी गई। इसमें अमझेरा के वरिष्ठ संगीतकार ललित शर्मा भी उपस्थित थे। सुंदर कांड की शानदार भक्तिभरी संगीतमयी प्रस्तुति के दौरान नगर के श्रौता झूम उठे व भजनो के साथ नाचने लगे। 

संगीतमय सुंदरकांड सुनते श्रद्धालु
संगीतमय सुंदरकांड सुनते श्रद्धालु
देर रात तक चले कार्यक्रम में मंडल ने नगर के बुजुर्ग संगीतकार रमणलाल पांचाल, नाथुलाल प्रजापति, बिहारीसिंह डोडीया, ओकरसिंह परमार, लाखनसिंह डोडीया, प्रकाश छाजेड, प्रकाश तलेसरा, राजमल पगारीया का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया। अमझेरा के रामायण मंडल के प्रख्यात संगीतकार ललित शर्मा का नागरिक सम्मान कर मंडल के सभी कलाकारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी प्रकाश रांका, पूर्व सरपंच ठा. राजेन्द्रसिंह राठौर, चौकी प्रभारी गणेशप्रसाद यादव, अमृतलाल जैन, शंकरलाल श्रीवास्तव, रमेशलाल मुनिम, अमृत राठौर, दिपेश जैन, प्रेमसिंह डाबी, सुभाष कांकरिया, गोपाल प्रजापत, शंकरलाल गेहलोत, हाजी मोहम्द हुुसैन, सैयद आशिक मोहम्मद कुरैशी उपस्थित थे। संचालन शावेज खान ने किया।