Type Here to Get Search Results !

भोपाल के समीर और नवेद का मध्यप्रदेश की टीम में चयन

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

आल इंडिया इंटर स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 23 फरवरी तक कोलकाता में किया गया है। स्पर्धा के लिए मप्र विद्युत मंडल क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। 

भोपाल के समीर और नवेद का मध्यप्रदेश की टीम में चयन
भोपाल के समीर और नवेद का चयन
टीम में भोपाल के समीर मीरिकर और नावेद खान का चयन किया गया है। दोनों पूर्व में भी इस नेशनल टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं। टीम का चयन हाल ही में जबलपुर में आयोजित कैम्प में किया गया।

मध्यप्रदेश की टीम इस प्रकार है: 
कुशलपाल चौहान (कप्तान), नवेद खान, गिरीश सिंह, समीर मीरिकर, मनीष दौलतानी, नरेश गेहलोत, योगेश सोनी, सोहेब, अनिल शर्मा, विकास कुमार, पंकज उपाध्याय, राहुल प्रजापति, सुनील, अतुल यादव, कौशल जैन, अविनाश।