Type Here to Get Search Results !

जिले में सघन महासदस्यता अभियान का श्रीगणेश

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

युवाओं की आशा का केन्द्र भाजपा है। हर युवा भाजपा से जुडना चाहता है क्योंकि देश का भविष्य अब भाजपा में ही है, इसीलिये भाजपा ने अपने द्वार सभी के लिये नि:शुल्क खोल दिये है और उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो भाजपा को रूढीवादी, परंपरावादी और संकुचित विचारधारा वाला दल कह कर कोसते रहते है। एक मिस्ड काल से 10 करोड सदस्य बनाने का विश्व का यह पहला राजनैतिक दल है। स्थानीय बस स्टेंड स्थित छतरी चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चे द्वारा 13,14 एवं 15 फरवरी को सघन महासदस्यता अभियान का श्रीगणेश करते हुए विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द मालु ने कहे। इस अवसर पर बडी संख्या में भाजयुमों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेघनगर में सदस्य बनाते कार्यकर्ता
मेघनगर में सदस्य बनाते कार्यकर्ता
इसी तरह मेघनगर में भी रविवार को प्रात: 10 बजे वार्ड नं. 10 के पार्षद भूपेश भानपूरिया ने महा एवं संघन सदस्यता अभियान चलाया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता युसुफ भारती, मुकेश मेहता, कमलेश दातला, नटवर बामनिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
वहीं थांदला के तहत ग्राम मदरानी में भाजपा के महासदस्या अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महा सदस्यता अभियान के प्रभारी सीसी बैक के चेयर मेन द्वारा सदस्यों को जोडने हेतु जो लक्ष्य दिया है उसे समय सीमा में किये जाने का आव्हान किया। उमानारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने क्षेत्र में भाजपा के सदस्य बनाये। इस मौके पर महेश पंचाल, बाबुभाई पटेल, वेस्ता डामर, बदिया कटारा, दिनेश सिगाडिया, पंकज जाट, पंकज राठोर, नटवरलाल गारी, बाबु प्रजापत, नारायण प्रजापत, संरपंच पति पागला चारेल, लिंबा गारी आदि थे।