Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल का कांगेसियो के पक्ष में जमकर प्रचार

रेलिक रिपोर्टर, उदयगढ़/झाबुआ.

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है चुनाव प्रचार प्रसार अंतिम दौर में जोरो पर हे। इसी संदर्भ में बुधवार को अलीराजपुर जिला कांग्रेसध्यक्ष सरदारसिंह पटेल अभी-अभी उनकी ताजपोशी हुई है, उन्होने बोरी, उदयगढ आदि क्षैत्रो का सघन चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बैठक लेते जिलाध्यक्ष पटेल
बैठक लेते जिलाध्यक्ष पटेल
जिसमें उन्होने जिला पंचायत वार्ड 5 में सुमेरसिंह अजनार व वार्ड 6 मे मुकामसिंह कछवा एवं वार्ड 4 में रमणीबाई चोपडा एवं बोरी ग्राम पंचायत के सरपंच पद के उम्मीदवार बंशीलाल बारिया, बेहडवा के करणसिंह भयडिया आदि कांगेसियो के पक्ष में जमकर प्रचार किया एवं क्षेत्र में सभी  कांगेसी नेताओ एवं पदाधिकारियों से संपर्क कर अधिक अधिक कांगेसियो को जिताने की अपील की। पटेल के साथ अलीराजपुर से खुर्शीद अली दिवान, इकबाल रंगरेज, ज्ञानसिंह मुझाल्दा, नसरू भाई, विशाल रावत, ब्लाक कांग्रेस अघ्यक्ष कमरू अजनार, रामसिंह आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थे।