रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
नगर पालिका की स्वास्थ्य समिति ने सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
नगर पालिका अध्यक्ष नन्ही बाई जाट के पति मलखान सिंह जाट, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह जाट स्वास्थ्य समिति सभापति पुरूषोत्तम कुश्वाहा, मुन्ना अली दाना, गुलाब रजक, पुरूषोत्तम कुश्वाहा, मो. शाकिर मंसूरी, सत्यवति कुंअर सिंह, पार्षद प्रतिनिधी, मो. इरशाद, राजेश घोषी, रमजान अली ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।
स्वास्थ्य समिति ने अस्पताल में व्यवस्था का अवलोकन किया और दवा वितरण व्यवस्था को देखा। अस्पताल परिसर में मूत्रालय व हैंड पम्प के पास के गड्ढे को व्यवस्थित कराने के लिए नपा के इंजीनियर को निर्देशित किया।
स्वास्थ्य समिति ने बांटे बेगमगंज अस्पताल में मरीजों को फल
फ़रवरी 13, 2015
Tags
