Type Here to Get Search Results !

बस हादसे में मृत लेखाधिकारी सोलंकी को श्रद्धांजलि

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

ग्राम माछलिया में हुई भीषण बस दुर्घटना में लगभग 9 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें धार निवासी शांतु सोलंकी की भी मृत्यु हुई। शांतु सोलंकी धार चिकित्सालय में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उनकी मृत्यु पर उन्हें जिला चिकित्सालय में श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनिट का मौन रखा गया। 

श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य कर्मचारी
श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य कर्मचारी
जिला चिकित्सालय के लेब विभाग में पदस्थ नटवरसिंह राठौर ने बताया कि शांतु सोलंकी 37 वर्ष धार चिकित्सालय में लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ थे, वे इंदौर-गलियाकोट बस में सवार थे। ग्राम माछलिया में हुई बस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी रंजना सोलंकी जिला चिकित्सालय में रेडीयोग्राफ र के पद पर पदस्थ है। राठौर ने बताया कि शांतु सोलंकी इससे पूर्व कट्ठीवाड़ा चिकित्सालय में एनआरएचएम में भी पदस्थ रह चुके थे। बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे लेब विभाग के सभी कर्मचारी, सहित नर्सेस, गार्ड, पंजीयन कक्ष के कर्मचारी, कपांउंडर चिकित्सालय के अंदर परिसर में एकत्रित हुए। राठौर द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को उनकी दुर्घटना में हुई मृत्यु के बारे में जानकारी देने के बाद उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।