Type Here to Get Search Results !

कराते में मध्य प्रदेश लगातार दसवीं बार ओवरआल चैम्पियन

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

दिल्ली के तालकटोरा इन्डोर स्टेडियम में पिछले दिनों (18 से 20 फरवरी, 2015) आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण ओर 3 कांस्य पदक अर्जित कर विजेता का खिताब अर्जित किया और लगातार दसवीं बार राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में ओवरआल चैम्पियन की ट्राफी जीतकर इतिहास रचा है। 

कराते में मध्य प्रदेश लगातार दसवीं बार ओवरआल चैम्पियन
दिल्ली में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 9 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक
 
गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों सहित सर्विसेस एवं पेरामेलिट्री फोेर्सेस और विभिन्न राज्य पुलिस टीमों के करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अकादमी के खिलाड़ियों ने विश्वामित्र अवार्डी चीफ कोच जयदेव शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भागीदारी की और पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। कराते एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। जबकि 4 स्वर्ण और दो कांस्य पदक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अर्जित किए। इनमें बालाघाट और पाटन के खिलाड़ियों ने एक-एक तथा जबलपुर के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।
राज्य मार्शल आर्ट कराते अकादमी के खिलाड़ी शिवानी कराले (-68 किलोग्राम) ने व्यक्तिगत कुमीते इवेन्ट में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण जीता। इसी इवेन्ट के पुरूष वर्ग के -50 किलोग्राम भारवर्ग में अकादमी के खिलाड़ी माजिद खान ने फायनल मुकाबले में तेलगांना के खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि -75 किलोग्राम भारवर्ग में कुलदीप रांदिल ने हरियाणा पुलिस को फायनल में हराया और स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत कुमीते के -84 किलोग्राम भारवर्ग में कुशल थापा ने फायलन मुकाबले में सर्विसेस को हराया और स्वर्ण पदक जीता। कराते के काता टीम इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी सुमन थापा, प्रिया गुरंग और नेहा गिरी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। सीनियर व्यक्तिगत काता इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी अजय यादव ने एक कांस्य पदक अर्जित किया।