Type Here to Get Search Results !

त्रिमूर्ती शिव जयंती महोत्सव मनाया

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केन्द्र पेटलावद में शिवरात्री के उपलक्ष्य में त्रिमूर्ती शिव जयंती महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। 

त्रिमूर्ती शिव जयंती महोत्सव मनाया
इस अवसर पर शिव ध्वजारोहण प्रजापति ब्रह्मकुमारी झाबुआ सेवा केन्द्र संचालिकी जयन्ति दीदी तथा पत्रकार हरिशंकर पंवार ने शिव ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुआें को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने कहा कि शिव आदि और अंत से परे है, वे शाश्वत सत्य है हमे शिव का स्मरण करते हुए जीवन में निर्मल आनंद की पूंजी बटोरना चाहिए। उन्होने शिव पर धतूरा, बेलपत्र चढ़ाने व त्रिशुल लगाने के प्रतिकात्मक अर्थों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रेम के संबंधो को प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कांसव, नंदकिशोर चौधरी, भरत आंजना, भारतसिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।