Type Here to Get Search Results !

ग्रामों में शुरू हुई विहिप व बजरंग दल की संयुक्त बैठकें

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

सेवा, सुरक्षा और संस्कार विहिप के तीन मुख्य बिन्दू है, जिसके अनुसार गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध, धर्मांतरण पर रोक एवं ऐसे लोगो से संबंधो का पूर्णत: खत्म करना है जो अपनी गलत कार्यशैली के कारण धार्मिक साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देते है। आने वाले समय को देखते हुए हमें प्रत्येक ग्राम में संगठन की नीव रखना है, ताकि प्रत्येक गांव का सदस्य समाज व देश को मजबूती प्रदान कर सके। 

ग्राम बरखुआ में विहिप व बजरंग दल की बैठक का
ग्राम बरखुआ में विहिप व बजरंग दल की बैठक का
यह कहना है विहिप के कार्यकारणी अध्यक्ष सीताराम सोनी का, जोकि ग्राम बरखुआ में विहिप और बजरंग दल की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने गौ मूत्र से होने वाले लाभ और अनेक बीमारियों से बचने के लिए पंचजन्य के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य रूप से युवराज अग्रवाल, ब्रजराज सिंह जाट, कमलेश शर्मा, मनोहर लोधी, भूपेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, सिक्की शर्मा, जमना लोधी, बिहारीलाल, लखनलोधी, नरेश यादव, बालकेश यादव, दिनेश कुमार, अरविंद, अरूण, थानसिंह, अभिषेक, यशवंत, राजेश, महेन्द्र, मुकेश यादव सहित अनेको कार्यकर्ता थे।