Type Here to Get Search Results !

भारत की जीत पर झाबुआ में मनाया जश्न

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

रविवार को एडिलेड में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे विश्व कप हाईवोल्टेज क्रिकेट 2015 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराया। जिसे लेकर जहां देश-विदेश में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भारत की जीत पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर व फटाके फड़कर खुशियां मनाई वही आदिवासी अंचल झाबुआ में भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशियां शाम को मनाई गई। 

मैच का आनंद उठाते व्यापारी
मैच का आनंद उठाते व्यापारी
इसके पहले भारत ने पाकिस्तान के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें पाकिस्तान मात्र 224 रनों पर ही सिमट गया। टीवी पर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मैच 76 रनों से जीतते ही नगर में क्रिकेट खेल प्रेमियों ने एक दुसरे को मोबाईल फ ोन पर बधाई दी तथा गली, मौहल्लों में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। वही जीत की खुशी में क्रिकेट प्रेमियों ने बाजार में ढोल ढमाके के बीच नाचते गाते हुए जुलूस भी निकाला। इसके पूर्व भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर लोग सुबह से ही टीवी के सामने चिपके हुए दिखाई दिए। रविवार अवकाश के चलते पुरे दिन लोग टीवी पर मैंच का आनंद लेते रहे। दुकानों के बाहर टीवी पर मैंच देखने वालों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान पुरे दिन गली गुचों से लेकर बाजारों में पुरी तरह से विरानी छाई रही।