Type Here to Get Search Results !

कलश यात्रा के साथ आयोजन का समापन

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

मां नर्मदा हिंदू संगम के आयोजन का विधिवत समापन मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रात: कलश यात्रा हिंदू संगम कार्यालय से शुरू होकर शिवालय निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां नर्मदाजी के जल से अभिषेक किया गया। 

कलश यात्रा के साथ आयोजन का समापन
जिला सह कार्यवाह आकाश चौहान ने बताया विकासखंड के रायपुरिया खंड में ५० ओर पेटलावद खंड में ५५ स्थानों पर मां नर्मदाजी के जल से भरे कलश की स्थापना की गई थी। जिसके जल से प्रत्येक स्थानों पर अपने-अपने गांवों में स्थिति शिवालयों पर अभिषेक किया गया। इस अवसर पर आकाश चौहान, विकास जोशी, अवधबिहारी दातरे, बाबूलाल परमार, आशीष मेहता, अशोक सोनी, सौरभ चतुर्वेंदी, राजेश यादव, संजय कहार, लाला दवे, राजेश वोरा, निलेश परमार, शंकर राठोड, प्रणय पंवार साथ थे।