Type Here to Get Search Results !

नगरवासियों को पिलाई स्वाइन फ्लू रोधक दवाई

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

रोटरी क्लब आजाद के सौजन्य से और डॉ. अमित जैन, डॉ. अरविंद दातला, डॉ. विजय हाडा और उज्जैन के डॉ. लव मेड़ा के विशेष सहयोग से बुधवार को रात्रि 7 बजे से आरोग्य होम्यो क्लिनिक पर स्वाइन फ्लू से अग्रिम बचाव के लिये दवा पिलाना प्रारंभ की। 

स्वाइन फ्लू की दवाई पीते नगरवासी
स्वाइन फ्लू की दवाई पीते नगरवासी
बड़ी संख्या में नगर के सभी वार्ड और मोहल्लों से पुरूष, महिला और बच्चे आजाद चौक पर दवा पीने के लिये इकटठ होने लगे। निर्धारित समय 7 से 9 बजे तक लगभग 2 हजार व्यक्तियों ने दवा पी। 
रोटरी क्लब आजाद के अध्यक्ष डॉ. संतोष प्रधान ने बताया कि दवा पीने के लिये बढ़ती संख्या को देखते हुऐ गुरूवार को समय सीमा को बढ़कर 6 से 9 बजे तक का किया गया। 
उक्त अभियान में रोटरी क्लब आजाद के अक्षय कटारिया, संजय कांठी, पराग रूनवाल, वैभव कोठारी, गौतम त्रिवेदी, मयंक जैन एवं अन्य रोटेरियन सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।