Type Here to Get Search Results !

मप्र की बाक्सर कमला रोका ने जीता कांस्य पदक

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

पिछले दिनों लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी वुमेन बॉक्सिंग चैम्यिनशिप-2015 में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट बाक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी कमला रोका ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

 मप्र की बाक्सर कमला रोका ने जीता कांस्य पदक
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बॉक्सिंग खिलाड़ी कमला रोका को बधाई दी है।
कमला रोका ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में देश की विभिन्न यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। अकादमी की खिलाड़ी कमला रोका बॉक्सिंग के मुख्य कोच रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।