Type Here to Get Search Results !

थानों में जमा हुए 2 लाख 53 हजार से अधिक शस्त्र


भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 30 हजार 755 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। इसी दौरान 2 हजार 819 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 53 हजार 55 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।
उक्तावधि में सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 2 हजार 874 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 15 लाख 50 हजार 373 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 30 हजार 967 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 98 हजार 189 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 71 हजार 907 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 52 हजार 184 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 10 हजार 399 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.