Type Here to Get Search Results !

5 करोड़ 4 लाख से अधिक मतदाताओं के लिये 65 हजार 367 मतदान केन्द्र तैयार

भोपाल 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाता सूची में 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 मतदाता 65 हजार 367 मतदान केन्द्रों पर ई.व्ही.एम और व्ही.व्ही.पैट. से मतदान करेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 63 लाख 1300, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 1 हजार 389 है। प्रदेश में 62 हजार 172 सेवा मतदाता हैं। इनमें 61 हजार 84 पुरूष और 1 हजार 88 महिला सेवा मतदाता सूची में दर्ज है। इनमें 3 लाख 38 हजार 340 दिव्यांग मतदाता हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता निर्वाचक सूची में दर्ज है।
विधानसभा चुनाव 2018 में 2 हजार 899 अभ्यर्थी है, जिनमें पुरूष प्रत्याशी 2 हजार 644, महिला प्रत्याशी 250 और अन्य प्रत्याशी 5 हैं। मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 3 हजार 73 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 86 हजार 476, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 16 हजार 493 एवं तृतीय लिंग 104 है। 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड 38 लाख 26 हजार 251 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 73 लाख 55 हजार 461 महिला मतदाताओं की संख्या 64 लाख 70 हजार 195 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 595 है।
30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 28 लाख 87 हजार 754 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 68 लाख 24 हजार 45, महिला मतदाताओं की संख्या 60 लाख 63 हजार 384 एवं तृतीय लिंग 325 है। 40 से 49 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 99 लाख 38 हजार 938 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 51 लाख 46 हजार 957 महिला मतदाताओं की संख्या 47 लाख 91 हजार 791 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 190 है।
50 से 59 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 63 लाख 64 हजार 870 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 33 लाख 3 हजार 531, महिला मतदाताओं की संख्या 30 लाख 61 हजार 241 एवं तृतीय लिंग 98 है। 60 से 69 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 35 लाख 48 हजार 426 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 17 लाख 70 हजार 52 महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 78 हजार 324 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 50 है। 70 से 79 वर्ष के मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 86 हजार 214 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 80 हजार 524, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 5 हजार 675 एवं तृतीय लिंग 15 है।
80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 5 लाख 77 हजार 553 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 34 हजार 254 महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 43 हजार 287 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 12 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.