Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रयासों से 25 हजार मी. टन यूरिया तत्काल मिलेगा

भोपाल 
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के प्रयासों से केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने आज 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति तत्काल किये जाने की सहमति दी है। प्रदेश में किसानों को उनकी माँग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध हो, इसके लिये राज्य शासन ने केन्द्र सरकार से मध्यप्रदेश को अगले 7 दिन में 10 यूरिया रेक प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करवाये जाने का अनुरोध किया है। प्रदेश में अब तक करीब 2 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई है। करीब 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश में पहुँचने वाला है। केन्द्र सरकार ने रबी सीजन के दौरान प्रदेश को कुल 4 लाख 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति किये जाने की सहमति दी है। केन्द्रीय रसायन मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय ने ईस्ट और वेस्ट कोस्ट को यूरिया आपूर्ति में 31 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान, हरियाणा, बिहार और वेस्ट बंगाल को प्राथमिकता दिये जाने के निर्देश आज जारी कर दिये हैं। इस आदेश के बाद देश के ईस्ट और वेस्ट कोस्ट से मध्यप्रदेश में यूरिया की आपूर्ति में और तेजी आयेगी।
इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्रालय से प्रदेश में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड विजयपुर, गुना प्लांट से समस्त यूरिया प्रदेश को ही आवंटित किये जाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा है। प्रदेश को पहले प्रतिदिन 6 से 7 रेक मिल रही थीं। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय रसायन मंत्री श्री सदानंद गोड़ा से चर्चा के बाद प्रदेश को अब प्रतिदिन 10 से 12 रेक यूरिया मिल रहा है।
रेक पाइंट
मात्रा (मीट्रिक टन)
जिन जिलों के किसानों को वितरण होगा
रेक लगने की दिनांक
सतना
2600
सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली
25 दिसम्बर
छिन्दवाड़ा
2550
छिन्दवाड़ा, सिवनी
25 दिसम्बर
हरदा
3236
हरदा, देवास
25 दिसम्बर
मण्डीदीप
1451
रायसेन, भोपाल, सीहोर
26 दिसम्बर
बानापुरा
3132
होशंगाबाद
25 दिसम्बर
इटारसी
3132
होशंगाबाद
26 दिसम्बर
कच्छपुरा
2700
जबलपुर, मण्डला, डिण्डोरी
25 दिसम्बर
पिपरिया
3340
होशंगाबाद, रायसेन
26 दिसम्बर
मण्डीदीप
2700
रायसेन, भोपाल, सीहोर
25 दिसम्बर
बुरहानपुर
2500
बुरहानपुर, खण्डवा, बड़वानी, खरगोन
25 दिसम्बर
रतलाम
3000
रतलाम, धार, मंदसौर, उज्जैन
26 दिसम्बर
मांगलिया
2600
इंदौर, धार, खरगोन
26 दिसम्बर
पचोर
3000
राजगढ़
25 दिसम्बर
मुरैना
2600
मुरैना, भिण्ड, दतिया
26 दिसम्बर
ब्यावरा
2317
राजगढ़
26 दिसम्बर
इटारसी
3340
होशंगाबाद
25 दिसम्बर
मांगलिया
3100
इंदौर, धार, खरगोन
27 दिसम्बर
 प्रदेश में डीएपी की रेक भी मण्डीदीप में 1226 मीट्रिक टन और रतलाम रेक पाइंट में 4048 मीट्रिक टन पहुँच रही है। यूरिया और डीएपी किसानों को उनकी माँग के अनुरूप वितरित किये जाने के संबंध में जिला कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.