Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में किसानों को यूरिया की सतत् आपूर्ति जारी 3 जनवरी तक यूरिया के 10 रेक्स पहुँचेंगे

भोपाल
प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को यूरिया की आपूर्ति लगातार की जा रही है। रेलवे द्वारा रेक्स पाइंट पर यूरिया पहुँचाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित जिलों में इसके वितरण की कार्यवाही भी तेज गति से चल रही है। यूरिया का वितरण व्यवस्थित तरीके से हो, इस संबंध में कृषि एवं किसान- कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग द्वारा संबंधित जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिय गये हैं। 3 जनवरी तक में यूरिया के 10 रेक्स पहुँचेंगे।
क्र.
रेक पाइंट
मात्रा (मीट्रिक टन में)
जिन जिले के किसानों को वितरण होगा
रेक लगने की संभावित दिनांक
1.
खण्डवा
2652
खण्डवा, खरगौन, बुरहानपुर
02.01.19
2.
हरपालपुर
2550
छतरपुर
02.01.19
3.
कच्छपुरा
2317
जबलपुर, डिण्डोरी, मण्डला
01.01.19
4.
गडहा
2633
जबलपुर, डिण्डोरी, मण्डला
02.01.19
5.
मुरैना
2600
मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर
02.01.19
6.
मांगलिया
2655
इंदौर, धार, झाबुआ, खरगौन
02.01.19
7.
रतलाम
2965
रतलाम, झाबुआ, धार
31.12.18
8.
विक्रमनगर
2600
उज्जैन, आगर
02.01.19
9.
ग्वालियर
2600
ग्वालियर, भिण्ड, दतिया
03.01.19
10.
मांगलिया
966
इंदौर, धार, झाबुआ, खरगौन
31.12.18
इसके साथ ही किसानों को कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा रबी फसलों की सुरक्षा के संबंध में सम-सामयिक सलाह भी दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.