Type Here to Get Search Results !

शिक्षक वर्ग-1 भर्ती परीक्षा कल से, 20 शहरों में दो पालियों में ऑनलाइन होंगे पेपर

भोपाल
 एक फरवरी से शुरू होने जा रही उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलना शुरू हो गए हैं। अभी तक 1 और 2 फरवरी को जिन अभ्यर्थियों के पेपर होना है, उनके संपूर्ण ब्यौरे के साथ वाले एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। परिक्षार्थियों को केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहुंचना होगा। प्रदेश भर में 20 शहरों में यह परीक्षा होना है। रोजाना दो शिफ्टों में ऑनलाइन पेपर होंगे। एक विषय का पेपर एक ही दिन में खत्म हो जाएगा। कुल 16 विषयों के लिए परीक्षा हो रही है। 4 और 8 फरवरी का गेप रखा गया है।

20 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र : मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें सागर सहित भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, कटनी, सीधी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, सिवनी और खरगौन शामिल हैं। इन शहरों में कुल 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
दो पाली में होगी परीक्षा : 1 फरवरी को आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर 2.30 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में प्रदेशभर के 2.25 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के आवेदक भी शामिल हो रहे हैं।