Type Here to Get Search Results !

मंडला के हर्षल टॉपर, दूसरे-तीसरे नंबर पर भोपाल की रचना और राजनंदिनी, टॉप-10 में छह छात्राएं

इंदौर/भोपाल 
 मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2018 का फाइनल रिजल्ट रविवार को जारी हो गया। इसमें 298 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अंक सूची के आधार पर टॉप पर मंडला के हर्षल चौधरी रहे। उन्हें 1023 अंक मिले। इस बार टॉप-10 में 6 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई।
इनमें भोपाल की दो रचना शर्मा 976 अंक और राजनंदिनी शर्मा 975 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आयोग आरक्षण व अन्य गणना के आधार पर चयन और मेरिट सूची एक-दो दिन में जारी करेगा। कुल 298 पदों के लिए 31 दिसंबर से 23 जनवरी तक इंटरव्यू हुए थे। इसमें 895 अभ्यर्थी शामिल हुए।
एमपी पीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पिछले साल जुलाई माह में हुई थी। अलग-अलग वजह से  परीक्षा से पहले 365 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया था। ये वे छात्र हैं जो रिजल्ट में आपत्ति के बाद हुए बदलाव के चलते कट ऑफ सूची में पीछे हो गए थे। दरअसल 18 फरवरी को पीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। उसमें से चयनित हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का माैका मिला था। मुख्य परीक्षा पिछले साल ही जुलाई में हुई थी।

टॉप-10 अभ्यर्थी और उनके अंक : हर्षल चौधरी 1023, रचना शर्मा 976, राजनंदिनी 975, मयंक तिवारी 974, रवींद्र परमार 967, किरण अंजाना 963, शिवाली सिंह 956, भाग्या त्रिपाठी 954, कृतिका भीमावद 954, लक्ष्मीनारायण गर्ग 952 अंक।