Type Here to Get Search Results !

12 किमी की रफ्तार से चली सर्द हवा, लुढ़का दिन का तापमान, छाई धुंध

भोपाल
शहर में सर्द मौसम के साथ तापमान में उतार- चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। एक दिन पहले दिन के तापमान में इजाफा हुआ था। रविवार को दिन में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने का शुरू हुआ सिलसिला सोमवार को भी जारी है। इस वजह से दिन का तापमान लुढ़क गया। पूरे शहर पर धुंध छाई हुई है। भोपाल में न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
इस वजह से गिरा तापमान और छाई धुंध
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मप्र के उत्तर पश्चिमी  हिस्से में एक ट्रफ लाइन बनी हुई थी। यह नमी खींच रही थी। नमी ज्यादा होने से ही धुंध छाई। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवा की रफ्तार थोड़ी ज्यादा रही। इसके कारण तापमान में कमी आई। 
आगे क्या- तीन दिन बाद ठंड का एक दौर और, चल सकती है शीतलहर भी
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर होने के कारण तीन दिन बाद मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। 17- 18 जनवरी से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मिल रहे ट्रेंड के अनुसार इस दौरान शीत लहर चलने की संभावना भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.