श्योपुर
खूंटका के जंगल में युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। बुधवार को ओछापुरा थाना पुलिस ने युवक-युवतियों की पहचान कर परिजन को सूचना देने के साथ ही पंचनामा बनाकर पीएम कराकर मर्ग दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती तीन दिन से लापता चल रहे हैं।खूंटका निवासी मनोज आदिवासी व लक्ष्मी आदिवासी बीते तीन दिन से लापता चल रहे थे। जिनकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खूंटका गांव के जंगल में युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल शव को जब्त करते हुए शिनाख्त शुरू की। शिनाख्त करने के साथ पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारा और पीएम कराकर मर्ग दर्ज किया।
जंगल में लटके मिले युवक-युवती के शव
जनवरी 19, 2019
Tags