Type Here to Get Search Results !

विधानसभा में तीन प्रदेशों में हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार- सरताज सिंह

भोपाल
विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने कहा है कि तीन प्रदेशों में भाजपा को मिली हार के के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यदि भोपाल संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है।

 सरताज सिंह सोमवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हार के लिए मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। असलियत में हार के लिए प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसा फैसला हार का बड़ा कारण बना। जनता को मोदीजी से जो अपेक्षा थी, उस पर भी वो 15-20 प्रतिशत ही पूरी कर पाए। यहा बात मैं लोगों के फीडबैक के आधार पर यह कह रहा हूं।
कांग्रेस देगी टिकट: सरताज सिंह ने कहा कि अगर आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा बाबूलाल गौर को भोपाल संसदीय क्षेत्र से टिकट नही देती तो कांग्रेस उन्हें भोपाल से प्रत्याशी बनाएगी। बाबूलाल गौर निश्चित रूप से जीतेंगे और सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा।