Type Here to Get Search Results !

श्री एम. गोपाल रेड्डी अपर मुख्य सचिव जनसम्पर्क पदस्थ

भोपाल 
राज्य शासन ने श्री एम. गोपाल रेड्डी प्रशासकीय सदस्य राजस्व मण्डल ग्वालियर को अपर मुख्य सचिव जनसम्पर्क विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम पदस्थ किया है। श्री पी. नरहरि सचिव जनसम्पर्क एवं विमानन विभाग तथा आयुक्त जनसम्पर्क अब प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम के प्रभार से मुक्त होंगे।
एक अन्य आदेश में राज्य शासन ने श्री नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को सचिव अध्यात्म विभाग पदस्थ किया है। श्री आशीष कुमार उप सचिव संस्कृति विभाग एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) को उप सचिव संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया है।
श्री नागर सीईओ शाजापुर पदस्थ
राज्य शासन ने राज्य शिष्टाचार अधिकारी श्री कमल चंद्र नागर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर पदस्थ किया है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर श्रीमती वंदना शर्मा को अपर कलेक्टर जिला भोपाल पदस्थ किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.