Type Here to Get Search Results !

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री शास्त्री का पुण्य-स्मरण मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल 
"जय जवान-जय किसान" का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्य-तिथि पर आज प्रदेश के नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। 
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री शास्त्री की स्मृति को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  श्री कमल नाथ सुबह पुरानी विधान सभा मिंटो हाल के सामने शास्त्री चौक पहुँचे और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, विधायक श्री आरिफ मसूद और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

कमल नाथ ने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य-तिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.