Type Here to Get Search Results !

जींद में आगे हुई बीजेपी, सुरजेवाला पिछड़े, रामगढ़ में कांग्रेस की जीत

जींद 
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के नतीजों के लिए वोटिंग की गिनती जारी है। सातवें राउंड की काउंटिंग के बाद भी बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला पिछड़ गए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला ने कमबैक किया है, हालांकि वह अब भी दूसरे नंबर पर हैं। इधर, रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर खां ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उनके खाते में 8,3311 वोट आए। 

विपक्षी दलों का हंगामा, लाठीचार्ज 
जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में सातवें राउंड की गिनती के बाद विपक्षी दलों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर में बाकी विपक्षी दलों के सदस्य भी लामबंद हो गए और हंगामा बढ़ गया। पुलिस ने इसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। हंगामे के बीच मतगणना एक बार फिर शुरू हो चुकी है। 

@13.49 PM-बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने 12,226 वोटों की बनाई लीड। 

@13.42PM- जींद के पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने मीडिया से की बातचीत करते हुए दावा किया, 'स्थिति अब कंट्रोल में है।' हालांकि पुलिस और प्रदर्शनकारी रह-रहकर आमने-सामने आ ही रहे हैं और पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर भगाने का प्रयास कर रही है। 

@13.14PM-जींद में काउंटिंग फिर से शुरू हुई। 

@12.53 PM-
 जींद में हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल को बुला लिया है। वहीं, अधिकारी मामले को सुलझाने में जुट गए हैं। 

@12.48 PM- जींद में काउंटिंग सेंटर में हंगामा, ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप। थोड़ी देर के लिए काउंटिंग रोक दी गई। 

@12.45 PM- सातवें राउंड का हाल 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)- 28,811 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)- 19,415 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)-11,446 

@12.20 PM- छठे राउंड का हाल 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)- 26,412 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)- 16,306 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)-9,937 

@11.52AM- रामगढ़ से कांग्रेस की प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 83311 वोट मिले जबकि दूसरे पायदान पर बीजेपी के सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। 

@11.46 AM- पांचवें राउंड का हाल 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)- 21,052 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)- 15,315 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)- 8,805 

@11.38AM- चौथे राउंड का हालडॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)- 15,481 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)- 13,443 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)- 7,614 

@11.34 AM- रामगढ़ में कांग्रेस की जीत लगभग पक्की हो गई है। यहां 19वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस 9724 वोटों से आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस को अब तक 78413 वोट मिले हैं, बीजेपी के सुखवंत सिंह 68689 वोट और बीएसपी के जगत सिंह को 23745 वोट मिले हैं। 

@11:28AM- तीसरे राउंड का हाल 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)-11,226 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)- 9,350 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)- 5,813 
विनोद आसरी (एलएसपी)- 2,649 
उमेद रेढू (आईएनएलडी)- 1,760 

@10:24AM- दूसरे राउंड का हाल- 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)- 7,892 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)---6,554 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)- 3,923 
उमेद रेढू (आईएनएलडी)-- 1,365 

@10:20 AM- दूसरे राउंड में दिग्विजय चौटाला 7892 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामगढ़ में 10 वें राउंड में कांग्रेस की साफिया खां 9320 वोटों से आगे चल रही हैं। 

@9.30 AM- पहले राउंड में यह है हाल- 
दिग्विजय चौटाला (जेजेपी)--3,639 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा (बीजेपी)--2,835 
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)--2,169 
उमेद रेढू (आईएनएलडी)---9,92 
विनोद आसरी (एलएसपी)--705 

@9.26 AM- जींद से रणदीप सुरजेवाला पिछड़े, तीसरे नंबर पर पहुंचे। जेजेपी के दिग्विजय चौटाला आगे चल रहे हैं। 
@9.00 AM- रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी साफिर जुबेर खां ने बढ़त बना ली है। वह 9773 वोटों से आगे चल रही हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले ये आखिरी उपचुनाव थे, इसलिए उपचुनाव के नतीजे बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गए हैं। दोनों उपचुनाव में हरियाणा के जींद की सबसे ज्यादा चर्चा है, जहां 28 जनवरी को हुए बहुकोणीय उपचुनाव में करीब 75 फीसदी मतदान हुए थे। जींद में उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, इंडियन नैशनल लोकदल (आईएनएलडी) और नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए नाक का सवाल बन चुका है। यहां अगस्त 2018 में आईएनएलडी से दो बार विधायक रहे हरि चंद मिड्ढा के निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ था। बीजेपी ने हरि चंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को अपने टिकट पर मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाया। इनके अलावा जेजेपी ने अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनाया। 

रामगढ़ में जीती कांग्रेस 
रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर खां ने 12228 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उनके खाते में 83311 वोट आए। राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। रामगढ़ में कांग्रेस ने शाफिया खां पर भरोसा जताया था, वहीं बीजेपी ने सुखवंत सिंह और बीएसपी ने जगत सिंह को मैदान में उतारा था। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास अब 100 सीटें हो गई हैं। 
Tags