Type Here to Get Search Results !

आज पैकेज नहीं चुना तो कल से नहीं दिखेंगे टीवी चैनल

भोपाल 
 राजधानी में 3.50 लाख घरों को गुरुवार को अपनी पसंद का केबल और डीटीएच पैकेज चुनना है अन्यथा शुक्रवार से टीवी चैनल दिखना बंद हो जाएंगे। भले ही आप फ्री चैनल ही क्यों न देख रहे हों। 100 फ्री चैनल के लिए आपको कम से कम 153 रुपए देने ही होंगे।
हालांकि नियमित रूप से पे चैनल देख रहे ग्राहकों को गैर जरूरी चैनल बंद करने से यह पैकेज 100 से 200 रुपए तक सस्ता पड़ेगा। हालांकि इसको लेकर भी कई तरह की गफलत हैं। ट्राई ने सभी केबल ग्राहकों के लिए एक पोर्टल बना दिया है। इसमें सभी लोग अपनी पंसद के चैनल चुन सकते हैं
इस तरह समझें... आप कैसे चुन सकते हैं अपनी पसंद का पैकेज 
  • ऐसे चुने अपना पैकेज  ट्राई ने केबल और डीटीएच के ग्राहकों को मनचाहा पैकेज चुनने के लिए एक पोर्टल https://channel.trai.gov.in लॉन्च किया है। हालांकि यह वैकल्पिक है। आप इसमें उपयोग किए जा रहे केबल व डीटीएच ऑपरेटर को चुनेंगे।
  • एक बार चुनने के बाद बदल भी सकते हैं चैनल एक बार जो चैनल आपने चुन लिया है उसे आगे बदल भी सकते हैं। आपको यह विकल्प मिलेगा। सारे विकल्प पूरे होने के बाद ट्राई आपको सभी चैनल, भाषा और रेट के साथ उपलब्ध कराएगा। 
  • कितना शुल्क देना पड़ेगा आप 100 फ्री चैनल 153 रुपए प्रतिमाह चुकाकर देख सकते हैं। आप लिस्ट में फ्री टू एयर और पे चैनल सब चुन सकते हैं। इसके बाद ट्राई आपको बताएगा कि हर माह आपका केबल व डीटीएच किराया कितना होगा।
  • अलग से जीएसटी नहीं  चैनल प्राइस 18 फीसदी जीएसटी के साथ हैं। सारे पैक जो ट्राई के पोर्टल पर दिखेंगे उसमें जीएसटी शामिल है। ट्राई अपने चैनल #999 के जरिए आपको जानकारी देता है। इसके लिए अलग-अलग नंबर भी दिए गए हैं।