Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने किया बालिका गृह का आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल 
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने भोपाल स्थित नेहरू नगर बालिका गृह एवं मदर टेरेसा और बाल गृह संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्रीमती इमरती देवी ने बालिका गृह मे उपस्थित बच्चियों से उनके रहन-सहन, खाने-पीने की व्यवस्था तथा साफ-सफाई के संबंध में चर्चा की। मदर टेरेसा बालिका गृह (स्पेशल होम) में मंत्री श्रीमती इमरती देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बच्चियों से कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है, तो उनसे सीधे सम्पर्क कर अपनी परेशानी बता सकती है।
मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने दोनों बालिका गृह की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान दिया जाए।
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने नेहरू नगर स्थित बालिका गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.