होशंगाबाद
होशंगाबाद में नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान मंगलवार को नर्मदा स्वच्छता को लेकर फिर आश्वासन मिला। हमेशा की तरह से जलमंच से दूर रहे नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने सीढ़ियों से जनसमुदाय को संबोधित कर कहा- 2 साल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो जाएगा और नर्मदा में मिलने वाले सभी नाले बंद हो जाएंगे। कुछ देर बाद जलमंच से मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा ने एक साल का दावा कर दिया। शर्मा बोले- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 157 करोड़ से टेंडर हो गए हैं। अगले साल नर्मदा जयंती से पहले सभी 14 नाले बंद करा दिए जाएंगे।
नाराज सांसद नहीं आए, नरसिंहपुर में किया पूजन
सांसद राव उदयप्रताप सिंह का नाम आमंत्रण पत्र के अतिथियों में नहीं होने से वे नर्मदा जयंती उत्सव में शामिल नहीं हुए। सांसद ने बताया उन्होंने नर्मदा का पूजन नरसिंहपुर के सतधारा घाट पर किया। पूर्व मंत्री सरताज सिंह परिवार में गमी हाेने के कारण पूजन में शामिल नहीं हो सके।
सांसद राव उदयप्रताप सिंह का नाम आमंत्रण पत्र के अतिथियों में नहीं होने से वे नर्मदा जयंती उत्सव में शामिल नहीं हुए। सांसद ने बताया उन्होंने नर्मदा का पूजन नरसिंहपुर के सतधारा घाट पर किया। पूर्व मंत्री सरताज सिंह परिवार में गमी हाेने के कारण पूजन में शामिल नहीं हो सके।
एक दूसरे से दूरी बनाते दिखे कांग्रेस-भाजपा के नेता
- पचौरी को नेताओं ने ऐसे घेर लिया कि लोगों को नजर ही नहीं आ रहे थे। पूर्व मंडी अध्यक्ष शीला यादव माला लेकर देखती रहीं
- प्रशासन नेताओं से बार-बार आग्रह करता रहा कि जलमंच पर ज्यादा आगे न आएं।
- सांसद को आमंत्रित नहीं करने पर नपा उपाध्यक्ष अशोक कुशरा, पंकज पांडे, मुकेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि गौरीशंकर यादव, नंदकिशोर यादव ने विरोध जताया।
- प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा अलग व्यस्त थे। नीखरा व सविता दीवान चर्चा करते नजर आए।
- सत्येंद्र फौजदार को प्रशासन ने रोका तो प्रभारी मंत्री की मदद से वे मंच पर पहुंचे।
- विधायक सीतासरन शर्मा मंच के दूसरे कोने में समर्थकों के साथ खड़े थे।
- सरकार बदलने से शिवराज सिंह चौहान नहीं आए। मंच पर कमलनाथ का फोटो था।
